Top News

गिट्टी, मुरूम का अवैध परिवहन करते पांच ट्रेक्टर ट्रालियां जप्त

 

उमरिया - कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के द्वारा खनिज संपदा का अवैध रूप से परिवहन करने वालो पर कार्यवाही करनें के निर्देष खनिज  विभाग को दिए गए है, जिसके तारतम्य में खनिज विभाग तखतपुर बडेरी क्षेत्र से रेत खनिज का अवैध परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर एवं विकट गंज से 01 ट्रैक्टर गिट्टी के अवैध परिवहन में जप्त किया है। इसी तरह चपहा क्षेत्र के पास से 01 ट्रैक्टर मुरूम के अवैध परिवहन में एवं मानपुर और चंदिया क्षेत्र में 02 ट्रैक्टरों को गिट्टी के अवैध परिवहन में जप्त किया गया है।

(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने