Top News

ग्राम अखड़ार में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

 

उमरिया .ग्राम अखड़ार में जिला प्रशासन द्वारा ओबरा तिराहा के समीप अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव , पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा सहित तहसीलदार बिलासपुर दशरथ सिंह तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा। की गई कार्यवाही में अतिक्रमणकारियों की दुकानों को गिराया गया है, इसके अलावा अतिक्रमण कर बनाए गए कई आवासीय स्थल के मालिकों को भी 15 दिवस के भीतर अतिक्रमण हटानें की नोटिस दी गई।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने