Top News

मतदाताओ के आधार नंबर परिचय पत्र से जोड़ने का समस्त तहसीलों में दिया गया प्रशिक्षण

उमरिया . भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र किए जाने की कार्यवाही किए जाने हेतु 1 अगस्त से अभियान प्रारंभ किया गया है। निर्देशानुसार समस्त मतदाताओ एवं अधिकारी, कर्मचारियों के आधार नंबर भी गरूड़ा एप्प, पोर्टल, वोटर हेल्प लाईन एप्प के माध्यम से दर्ज किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस हेतु समस्त बीएलओ को जिले की समस्त तहसीलों में प्रशिक्षण दिया गया एवं उन्हें मतदाता परिचय पत्र से आधार नंबर को फीड करनें के दौरान उपयोग आने वाले फार्म 6ख के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने