Top News

नगर पालिका पाली के आरक्षण की कार्यवाही संपन्न

 


उमरिया . राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की पाली नगर पालिका के आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की उपस्थिति में पूरी की गई। आरक्षण की कार्यवाही में वार्ड नंबर 1, 4, 5 अनुसूचित जन जाति महिला के लिए तथा वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 जनजाति वर्ग के लिए अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 10 अनुसूचित जाति अनारक्षित तथा वार्ड क्रमांक 7 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया। 

इसी तरह वार्ड क्रमांक 2,3,8,9 अनारक्षित तथा वार्ड क्रमांक 6,11,12,13 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पाली ऊषा कोल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आभा त्रिपाठी, पार्षद, राजेश शर्मा सहित पत्रकार एवं पाली नगर के नागरिक उपस्थित रहे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने