Top News

उमरिया नगरपालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव 10 अगस्त को।चंदिया,मानपुर एवं नौरोजाबाद नगर परिषद का भी कार्यक्रम घोषित।


उमरिया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बुधवार को दोपहर जिले के नगरीय निकायों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष निर्वाचन की समय सारिणी जारी करते हुए बताया है कि जिले की उमरिया नगरपालिका एवं नवगठित मानपुर नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 10 अगस्त को किया जाएगा वहीं चंदिया एवं नौरोजाबाद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष का निर्वाचन 08 अगस्त को किया जाएगा ,उमरिया नगरपालिका के लिए पीठासीन अधिकारी कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव,मानपुर नगर परिषद के लिए सिद्धार्थ पटेल,चंदिया नगर परिषद के लिए नेहा सोनी एवं नौरोजाबाद नगर परिषद के लिए अपर कलेक्टर अशोक ओहरी को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने