Top News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय से 4 अगस्त को निकाली जाएगी प्रभात फेरी

उमरिया-जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जिला स्तर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।  4 अगस्त 2022 को प्रभात फेरी उत्कृष्ट विद्यालय  उमरिया से 11 बजे निकाली जाएगी। यह रैली जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग उमरिया के सहयोग से निकाली जाएगी। इसके लिए सभी अधीनस्थ विद्यालय, छात्रावास के छात्र, छात्राओ को प्रभात फेरी, सायकल रैली, तिरंगा मैराथन दौड़ में सम्मिलित कराने हेतु प्राचार्यो को दायित्व सौंपा गया है।

(अन्जनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने