Top News

नगर पालिका उमरिया के लिए होने वाले निर्वाचन के दौरान विभिन्न कार्य हेतु महाविद्यालय 19 जुलाई तक अधिग्रहित

 

उमरिया- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 हेतु नगर पालिका परिषद उमरिया के निर्वाचन हेतु ईव्हीएम स्ट्रांग रूम, मतदान दलो को सामग्री वितरण, वापसी हेतु शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार, क्रीड़ा भवन व उससे संलग्न कक्ष स्ट्रांग रूम एवं सुरक्षा गार्ड हेतु तथा रिटर्निग एवं सहायक रिटर्निग आफिसर के अस्थाई कार्यालय हेतु 19 जुलाई तक अधिग्रहित किया गया है। उन्होंने प्राचार्य रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय से कहा है कि वे उक्त कक्षों को तत्काल रिक्त कराकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी उमरिया को सुपुर्द करें।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने