Top News

जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा संपन्न

उमरिया  - जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर ग्राम ताला, इंदवार सहित अन्य पंचायतो में ग्राम सभा आयोजित कर  जल अभिषेक अभियान पर चर्चा, शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता तथा नल-जल योजना के रख-रखाव की व्यवस्था संबंधी चर्चा, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सुरक्षित जल के उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा। विद्युत कनेक्शन के नाम परिवर्तन की प्रक्रिया को सरलीकरण करने एवं उसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा , शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में चर्चा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के अनुमोदन पर चर्चा ग्राम गौरव के आयोजन पर चर्चा, जैविक खेती के महत्व पर चर्चा मिटटी बचाओ अभियान पर चर्चा, कोविड 19 के बचाओं हेतु समस्त सावधानियों का अनुसरण पर चर्चा एवं कोविड़-19 तहत शासन स्तर से जारी निर्देशानुसार प्रभावी कार्यवाही करने सहित अन्य विषयो पर चर्चा की गई। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने