अधीक्षण अभियंता के घर लाखों की चोरी से हड़कंप,संजय गाँधी थर्मल पावर स्टेशन की आवासीय कॉलोनी में वारदात।
Theft worth lakhs at superintending Engineer's home sparks panic; Incident occurs in the residential colony of Sanjay Gandhi Thermal Power Station.
See video:
उमरिया में हाई प्रोफाइल चोरी से हड़कंप, संजय गाँधी ताप विद्युत् परियोजना के अधीक्षण अभियंता के घर नक़दी, जेवरात, दो बन्दुक सहित दस से पंद्रह लाख की चोरी का अनुमान, मुख्य अभियंता ने अपने वरिष्ठ अधिकारी ED कार्यपालक निदेशक सहित एक अन्य के ऊपर लगाया चोरी की वारदात में साजिश का आरोप।
उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत एक हाई प्रोफाइल चोरी से हड़कंप मच गया है, चोरो ने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले संजय गाँधी ताप विद्युत् परियोजना प्रकाश नगर पाली की आवासीय कॉलोनी में अधीक्षण अभियंता VK सिंह बघेल के घर को निशाना बनाया और लाखों की चोरी कर ली है, मुख्य अभियंता के मुताबिक जब वे अपनी पत्नी का इलाज कराने रीवा गए थे उसी दौरान उनके घर से ताला तोड़कर ढाई लाख रूपये नकद, दस तोला सोने के ज़ेवर, दो रायफल सहित एक एयर गन अज्ञात चोरो ने पार कर लिए,मामले के सनसनी खेज बनने वाली बात यह की अधीक्षण अभियंता ने चोरी की इस वारदात को अंजाम देने में अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कार्यपालक निदेशक ED HK त्रिपाठी सहित एक अन्य के ऊपर साजिश कर चोरी करवाने का आरोप लगाया है, हालांकि ED ने इस मामले में रंजिशन आरोप लगाने की बात कही है वहीं पाली थाना की पुलिस ने डॉग स्कॉइड एवं फॉरेसिक टीम की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें