Top News

NH 43 ग्राम लोढ़ा में ग्रामीणो ने लगाया जाम, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत का मामला।

NH 43 ग्राम लोढ़ा में ग्रामीणो ने लगाया जाम, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत का मामला।



Villagers blocked the road at Lodha village on NH-43 following the death of a young man in a road accident.

See video:-


उमरिया के ग्राम लोढ़ा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे 43 में लगाया जाम, देर रात हुई थी युवक की मौत,आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला


उमरिया थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम लोढ़ा में बीती रात अज्ञात वाहन की ठोकर से नीलेश पिता रामनाथ यादव उम्र 25 गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मौत हो गई थी जिसके बाद जिला अस्पताल में पीएम कराने के बाद परिजन शव ले गए थे लेकिन शनिवार की दोपहर परिजनों को शंका हुई की जिस वाहन से मृतक की दुर्घटना हुई है वह ग्राम लोढ़ा का ही है, जिस पर परिजनों एवं ग्राम वासियों ने मिलकर हाईवे में जाम लगा दिया दोनों ओर से वाहनों की लम्बी लम्बी लाइन लग गई और सैकड़ों यात्री इस जाम में फंसे हैं, मौके पर कोतवाली थाना पुलिस मौजूद है और नाराज परिजनों को समझाइश दी जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने