बांधवगढ में जंगली सूअर का शिकार,पांच आरोपी गिरफ्ताऱ भेजे गए जेल,मानपुर बफ़र परिक्षेत्र के बिजौरी गाँव की घटना।
Wild boar poaching in Bandhavgarh; five accused detained; incident occurred in Bijauri village within the Manpur buffer zone.
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र मानपुर बफर अंतर्गत ग्राम बिजौरी के पटपरहा टोला में जंगली सुअर के अवैध शिकार एवं के आरोप में टाइगर रिज़र्व प्रबंधन् द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई हैं,बताया गया हैं की पार्क की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिजौरी के पटपरहा टोला क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा जंगली सुअर का अवैध शिकार कर उसके मांस को पकाने की तैयारी की जा रही है, जिस पर कार्यवाही करते हुए वन विभाग ने पांच आरोपियों विनोद बैगा, प्रेमलाल बैगा, छल्लु बैगा, उधेलाल बैगा एवं मुकेश चौधरी गिरफ्ताऱ कर न्यायलय में पेश किया जहाँ से उनको सोमवार को जेल भेज दिया गया हैं।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी, मानपुर बफर के निर्देशन में वन परिक्षेत्र मानपुर बफर के वन अमले द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। मौके से विनोद बैगा, प्रेमलाल बैगा एवं छल्लु बैगा को पकड़ा गया तथा प्रकरण में नियमानुसार पूछताछ एवं जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई।तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। मौके से विनोद बैगा, प्रेमलाल बैगा एवं छल्लु बैगा को पकड़ा गया तथा प्रकरण में नियमानुसार पूछताछ एवं जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई।
मौके के निरीक्षण एवं तलाशी के दौरान पकाया हुआ मांस, हँसिया, कढ़ाई, अन्य बर्तन तथा खून लगी हुई बोरी सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्री बरामद कर विधिवत जब्ती की गई। जब्त सामग्री को प्रकरण में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया गया।
प्रकरण में आवश्यक विवेचनात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए सभी पाँच आरोपियों को सोमवार को माननीय न्यायालय, मानपुर के न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, प्रस्तुत तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करते हुए माननीय न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा सभी पाँच आरोपियों की जमानत याचिका निरस्त करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश प्रदान किए गए।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त प्रकरण में कार्रवाई को सफल बनाने में अंकित सोनी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, मानपुर बफर, सुनील ठाकुर, वनपाल, भाईलाल सिंह, उप वनक्षेत्रपाल, तेजलाल बैगा, वनरक्षक, विक्रम सिंह सिकरवार, प्रदीप सिंह, वनरक्षक, सत्येंद्र सिंह, वनरक्षक, राजीव रंजन वर्मा, वनरक्षक, कपिल विश्वकर्मा, वनरक्षक, सूर्यभान सिंह, वनरक्षक, अनिता दहायत, वनरक्षक, शीला प्रजापति, वनरक्षक सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें