विशाल आम का पेड़ हुआ धराशयी, घर की छत टूटी, बाल बाल बचे लोग, आवागमन अवरुद्ध।
A massive mango tree collapsed, damaging a house roof; people narrowly escaped, and traffic was disrupted.
See video:-
उमरिया में तेज बारिश से रिहाईशी इलाके में धरासाई हुआ आम का पेड़,घर के ऊपर पेड़ गिरने से बाल बाल बचे भीतर सो रहे लोग, आवागमन अवरुद्ध,प्रशासन ने कार्यवाही के दिए निर्देश।
बड़ी ख़बर उमरिया जिले से है जहाँ तेज बारिश के कारण रिहाईशी इलाके में आम का विशाल पेड़ टूटकर गिर गया है, पूरा मामला वार्ड 22 सुभाषगंज इलाके का है जहाँ देर रात्रि तक़रीबन डेढ़ बजे ये पूरा हादसा हुआ है,पेड़ गिरने से एक घर की छत टूटकर ज़मीन में गिर गई वहीं कमरे में सो रहे लोगों की बाल बाल जान बची है वहीं मार्ग के बीच में पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है नागरिको ने प्रशासन से तत्काल प्रभावित घर का मुआवजा और अवरुद्ध मार्ग को बहाल कराये जाने की मांग की है, वहीं प्रशासन ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए हैं
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें