कलकत्ता सेल बाजार में लगी भीषण आग, आठ दुकाने और लाखों का सामान जलकर राख,आग की चपेट में आये तीन दुकानदार।
Massive fire breaks out at Calcutta Sale Bazaar; eight shops and goods worth lakhs reduced to ashes; three shopkeepers caught in the blaze.
See video :
कलकत्ता सेल बाजार में देर रात लगी भीषण आग, 08 दुकाने और लाखो का कपड़ा जलकर खाक, आग बुझाने के दौरान तीन लोग हुए को आई चोट,दुकानदारों ने षड़यंत्र का लगाया आरोप, जाँच में जुटी पुलिस।
उमरिया।नगर के सब्जी प्रांगण में लगे कलकत्ता सेल बाजार में देर रात भीषण आग लग गई, आग इतनी भयावह थी देखते देखते उसने आठ से दस दुकानों को चपेट में ले लिया, दुकानों में रखे लगभग चार से पांच लाख के कीमती कपडे जलकर खाक हो गए वहीं आग बुझाने के में जुटे तीन दुकानदार भी जल गए जिसमे एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है दुकानदारों ने आगजनी की इस घटना में षड़यंत्र का आरोप लगाते हुए प्रतिस्पर्धा के कारण जान बुझकार आग लगाए जाने का आरोप लगाया है हालांकि आग की असली वजह पुलिस की जाँच के बाद ही सामने आ पायेगी।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें