प्रसव पीड़िता आदिवासी महिला को नहीं मिला जननी एक्सप्रेस वाहन,परिजन किराये के पिकअप वाहन से पंहुचे जिला अस्पताल,
Tribal woman in labor did not get a 'Janani Express' vehicle; Family members reached the district hospital in a hired pickup truck.
See video:
उमरिया जिले में स्वास्थ्य विभाग की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, ग्राम बरतराई निवासी बैगा आदिवासी समुदाय की प्रसव पीड़ित महिला को जिला अस्पताल पंहुचाने के लिए परिजनों ने जननी एक्सप्रेस को कॉल किया लेकिन दिन भर के इंतजार के बाद भी एम्बुलेंस प्रसूता को लेने नहीं पंहुची इस बीच प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का दर्द बढ़ता गया लिहाजा परिजनों ने किराये का पिकअप वाहन करके प्रसव पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर पंहुचे हैं जिसके बाद पीड़िता का उपचार शुरू हुआ, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, बैगा आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी ग्राम देवरा में एम्बुलेंस नहीं जाने के कारण परिजन प्रसव पीड़िता को कांधे पर उठाकर अस्पताल लेकर पंहुचे थे देखना होगा स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन आगे क्या कार्यवाही करता है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें