दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत,खलौध गाँव में हुआ हादसा।
Motorcyclist dies in tragic road accident; Accident occurred in Khaloud village.
See video :
उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खलौध में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पोड़िया निवासी वैशाखू कोल पिता भज्जू कोल, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वैशाखू कोल बरही से अपने घर पोड़िया जा रहा था। इसी दौरान खलौध बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई,हादसे में वैशाखू कोल की मौत हो गई,स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना इंदवार थाना प्रभारी नंदलाल सिंह धुर्वे को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मानपुर भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट


एक टिप्पणी भेजें