Top News

किराना समान से लदा पिकअप वाहन पलटा, चालक ने बचाई जान, टला बड़ा हादसा।

किराना समान से लदा पिकअप वाहन पलटा,चालक ने बचाई जान,टला बड़ा हादसा,चिल्हारी के समीप बरदौहा पुलिया की घटना 


Pickup truck loaded with groceries overturns; driver saves his life, averting a major accident.

See video:



उमरिया। जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम चिल्हारी के समीप बरदौहा पुलिया के पास आज सुबह कटनी से किराना सामान लेकर मानपुर जा रहा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।हादसे के दौरान वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में चालक हरदास पटेल सुरक्षित है और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन राजेश गुप्ता नामक व्यापारी का बताया गया है,स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

चिल्हारी से राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

और नया पुराने