Top News

बांधवगढ़ की प्रसिद्द बाघिन डॉटी की हुई मौत, चार बार बनी माँ,15 वर्ष की आयु में तोड़ा दम

बांधवगढ़ की प्रसिद्द बाघिन डॉटी की हुई मौत, चार बार बनी माँ,15 वर्ष की आयु में तोड़ा दम



Famous Bandhavgarh Tigress Dotty Dies:
Became a Mother Four Times, Succumbed at Age 15

See Video:


बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की प्रसिद्द डॉटी बाघिन की मौत,मानपुर बफ़र परिक्षेत्र के मझखेता बीट में मिला शव,15 साल की आयु पूरी कर हुई मौत,चार बार शावकों को दिया जन्म,प्रबंधन ने प्राकृतिक मौत का किया दावा.

उमरिया।बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की प्रसिद्द और उम्रदराज बाघिन डॉटी की मौत हो गई है यह ख़बर बाघ प्रेमियों के लिए दुखदायी है मृत बाघिन का शव मानपुर बफ़र परिक्षेत्र के मझखेता बीट में मिला है जिसके बाद पार्क प्रबंधन ने NTCA की गाइडलाइन अनुसार क्षेत्र को सील कर आवश्यक डॉग स्कॉइड एवं फॉरेसिक जाँच शुरू की है साथ ही पीएम कराने के बाद शव को जला दिया है पार्क प्रबंधन ने दावा किया है बाघिन की मौत प्राकृतिक हुई है शरीर में चोट के कोई निशान नहीं है बता दें बाघिन डॉटी का जन्म 2011-12 में हुआ था इसने चार बार शावकों को जन्म दिया है और मौत के बाद 15-16 माह के शावक समीप ही विचरण करते पाए गए हैं जो पार्क प्रबंधन की निगरानी में हैं।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने