Top News

13 अप्रैल को डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला करेंगे संत शिरोमणि सेन जी महाराज स्मारक का भूमिपूजन,जन्म जयंती के मौके पर विशेष आयोजन

13 अप्रैल को डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला करेंगे संत शिरोमणि सेन जी महाराज स्मारक का भूमिपूजन,जन्म जयंती के मौके पर विशेष आयोजन

On April 13, Deputy CM Rajendra Shukla will perform the Bhoomi Pujan of Sant Shiromani Sen Ji Maharaj Memorial, special event on the occasion of birth anniversary.



उमरिया । संत शिरोमणी सेन महाराज जी कि 726 वीं जयंती महोत्सव के मौके पर सेन समाज विकास संगठन के द्वारा जिला मुख्यालय सहित सेन महाराज की तपो स्थली बाँधवगढ़ में दो दिवसीय विशेष आयोजन कर रहा है, सेन समाज के मार्गदर्शक शिवरतन सेन ने जानकारी देते हुए बताया की 13 एवं 14 अप्रैल को उमरिया में संत शिरोमणि सेन जी महाराज का भव्य जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।सेन समाज ने जिलेवासियों से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनायें।

13 अप्रैल को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ग्राम ताला में सेन समाज को आबाटित भूमि में संत सेन स्मारक का भूमि पूजन करेंगे एवं 14अप्रैल को बांधवगढ़ में शेष सैय्या के समीप स्थित सेन चबूतरा में संत सेन अनुयायी पूजा पाठ करेंगे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने