एक वर्ष से फ़रार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर युवती को बनाया हवस का शिकार।
Rape Accused, Absconding for a Year, Arrested; Lured Young Woman with Marriage Promise and Made Her a Victim of His Lust.
उमरिया।चौकी सिविल लाईन पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक उमरिया एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया के दिशा-निर्देश में एवं SDOP उमरिया के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में 01 वर्ष से फरार आरोपी को सूरत (गुजरात) से पकड़कर लाने में सफलता प्राप्त हुई है ।
बता दें 2025 में पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी जयप्रकाश यादव के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 69(1) BNS के तहत प्रकरण कायम किया गया था,प्रकरण कायमी के पश्चात से ही आरोपी फरार था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिये अलग-अलग स्थानों पर छिप रहा था,पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे, पुलिस टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर आरोपी के छिपे होने के वर्तमान स्थान का पता लगाकर तत्काल पुलिस टीम को संबंधित स्थान पर आरोपी को पकडने के लिये रवाना किया गया जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को सूरत (गुजरात) से पकड़ने में सफलता हाथ लगी ।
संपूर्ण कार्यवाही में SDOP उमरिया श्री पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में निरीक्षक मदनलाल मरावी थाना प्रभारी कोतवाली, उनि रसिया साकेत चौकी प्रभारी सिविल लाईन, आर. नरबद पेन्द्रो (चौकी सिविल लाईन) एवं सायबर सेल से आर. संदीप सिंह व आर. सुनील रघुवंशी की भूमिका रही ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें