झड़ियों मे मिला बाघ का शव, सामान्य वन क्षेत्र में बढ़ रहा बाघों मूवमेंट,सुरक्षा को लेकर सवाल,एक का शिकार के साथ अब तक हो चुकी मौतें.
Tiger's body found in bushes, tiger movement increasing in general forest area, questions regarding safety, one killed and deaths so far.
जिले के विश्वविख्यात बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे सामान्य वन मंडल और निगम के जंगलों में बाघों के मूवमेन्ट बढ़ने से बाघों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं ताजा मामला वन विकास निगम के उमरिया परियोजना परिक्षेत्र अंतर्गत बाघ का क्षत विक्षत शव मिला है,जानकारी के बाद वन विभाग और निगम दोनों की टीम मौके पर पंहुची है,हालांकि बाघ का शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है और शिकार की सम्भवना से भी इनकार नही किया जा सकता।इसके पूर्व चंदिया क्षेत्र में बाघ का शिकार हो चूका है।
See video :-
बताया गया है कि उमरिया परियोजना अंतर्गत चंदवार बीट के P-111 राजस्व क्षेत्र में झाड़ियों के बीच बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।
बाघ के मौत का कारण अज्ञात है,वन अमले कि टीम डॉग स्कॉयड एवं फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पर पंहुची है और बाघ की मौत के कारणों की तलाश की जा रही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें