Top News

महुये का थैला ले भागा बाघ, देखता रह गया किसान, बांधवगढ़ से आया चौकाने वाला मामला।

महुये का थैला ले भागा बाघ, देखता रह गया किसान, बांधवगढ़ से आया चौकाने वाला मामला

Tiger ran away with the bag of Mahua, farmer kept watching, shocking case came from Bandhavgarh.



उमरिया।जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदरचुई इलाके में एक अनोखी घटना सामने आई है,जंगल में महुआ बीन रहे एक ग्रामीण के पास अचानक बाघ पहुंच गया,ग्रामीण पेड़ के नीचे महुआ बीनकर थैले में भरकर रखा हुआ था, तभी बाघ वहां आकर पहले कुछ देर पेड़ के नीचे बैठा रहा। इसके बाद उसने महुआ से भरा थैला मुंह में दबाया और जंगल की ओर चला गया,

वीडियो देखें :-



घटना के दौरान ग्रामीण कुछ दूरी पर खड़ा होकर बाघ को देखता रहा,पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है,जो सोमवार को चर्चा का विषय बना रहा।
बताया जा रहा है कि यह क्षेत्र बफर एरिया में आता है,जहां पर्यटकों का भी आना-जाना लगा रहता है,वीडियो सामने आने के बाद वन अमले ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
पनपथा बफर क्षेत्र के अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद जंगल में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही महुआ बीनने के लिए जंगल जाने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में जाने की सलाह दी जा रही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने