सड़क में सब्जी की दुकान,आवागमन बाधित,खाली पड़ी करोड़ों की सब्जी मंडी।
Vegetable shop on the road, traffic disrupted, vegetable market worth crores lying empty.
सुगम यातायात और मार्गों में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से पालिका प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर सर्व सुविधाजनक सब्जी मंडी परिसर का निर्माण कराया गया है लेकिन सब्जी दुकानदारों की मनमानी ने इस व्यवस्था पर पानी फेर दिया है।
उमरिया। जिला मुख्यालय को स्तरीय सुविधा प्रदान करने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने करोड़ों खर्च कर सब्जी मंडी प्रांगण का निर्माण कराया है लेकिन सब्जी दुकानदारों को यह रास नहीं आया,मनमानी पर उतारू सब्जी दुकानदार मंडी परिसर छोड़ मुख्य मार्ग में ही सब्जी की दुकान फैलाएं हैं जिससे आवागमन तो बाधित होता है साथ में आम नागरिकों को मशक्कत का सामना करना पड़ता है।
करोड़ों खर्च नही मिल रहा लाभ।
सब्जी मंडी निर्माण में करोड़ों खर्च हुए मंडी प्रांगण में सब्जी दुकानदारों के लिए शेड पानी और बिजली की व्यवस्था मुहैया कराई गई लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं आया दुकानदार आज भी सड़को पर ही सब्जी की दुकान फैलाए है जिसका खामियाजा नगर की जनता भोग रही है।
सुगम यातायात का भरोसा नहीं हुआ पूरा।
सब्जी मंडी निर्माण का मुख्य उद्देश्य मार्गों में यातायात को सुगम बनाना था साथ ही एक हीं स्थान पर सब्जी मिले और नागरिकों को असुविधा नहीं हो लेकिन सब्जी दुकानदारों की मनमानी के कारण करोड़ों खर्च करने का लाभ आम नागरिकों को नहीं मिला।
सख्त कार्यवाही की दरकार
नागरिकों की माने तो इस मामले में प्रशासन को सख्त रुख अपनाए जाने की जरूरत है,सब्जी मंडी परिसर में निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगे इसके अलावा मार्गों में दुकान लगाने वालों के विरुद्ध कड़ा और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें