Top News

वृद्ध महिला को कुल्हाड़ी से लहूलुहान कर लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,चारा काटने को लेकर हुआ था विवाद

वृद्ध महिला को कुल्हाड़ी से लहूलुहान कर लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,चारा काटने को लेकर हुआ था विवाद



The accused who attacked an old woman with an axe and left her bleeding was arrested within 24 hours. The dispute was over cutting fodder. The resident of village Chansura under Indwar police station.


वृद्धा को कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार,चारा काटने को लेकर हुआ था विवाद,इन्दवार थाना अंतर्गत ग्राम चांसूरा का मामला।

See video :


उमरिया में खेत में चारा काटने का विवाद इतना गहरा गया कि एक युवक ने अपने रिश्ते की दादी को रात में कुल्हाड़ी से लहूलुहान कर घर में रखे गहने एवं मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गया।एसडीओपी पीएल परस्ते ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 08 मार्च की मध्यरात्रि इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम चांसुरा में आरोपी सचिन मिश्रा ने अपने दूर के रिश्ते की दादी रामलली मिश्रा जो घर में अकेले रहती थी के सुने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया और मरा हुआ जानकार उनके शरीर से गहने और घर में रखी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया 09 मार्च की सुबह घटना का खुलासा हुआ जिसके बाद घायल वृद्ध महिला को चिकित्सा के लिए जबलपुर ले जाया गया है जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है,


चारा काटने पर हुआ विवाद और लूट की रची साजिश


पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और शुरुआती जांच में पाया गया कि परिवार का एक लड़का बीती रात से मोबाइल बंद कर लापता है जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी उसे गिरफ्तार किया और तब जाकर मामले की खुलासा हुआ है जांच में यह तथ्य सामने आया कि वृद्ध महिला एवं आरोपी की मां का एक दिन पूर्व खेत में चारा काटने को लेकर विवाद हुआ था और आरोपी वृद्ध महिला जो रिश्ते में दादी लगती थी इतना खफा हो गया कि उसने इस लोमहर्षक वारदात को अंजाम दे दिया पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है,पुलिस ने आरोपी के पास से लूट के गहने एवं मोटर साइकिल बरामत कर ली है।
(रिपोर्ट - राजर्षि मिश्रा)

Post a Comment

और नया पुराने