बांधवगढ़ में बाघ का हमला,60 वर्षीय वृद्ध घायल।
A tiger attack in Bandhavgarh leaves a 60-year-old man injured.
उमरिया में बाघ के हमले से वृद्ध हुआ घायल,बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत बागड़ों नाला के समीप की घटना।लगातार बढ़ रही हिंसक वन्य जीवों के हमले के मामले।
देखें वीडियो -
उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे ग्राम में बाघ के हमले से एक 60 वर्षीय वृद्ध घायल हुआ है घटना गुरुवार की दोपहर की है जिसके बाद घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है,बताया गया है कि रामलखन पटेल पिता राम स्वारित पटेल उम्र 60 वर्ष को बाघ ने हमला कर घायल किया है,बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत मानपुर वफर रेंज की बघडो़ नाला के पास नौंगवा बीट के कक्ष क्रमांक 652 की घटना है,मानपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी कों घटना की खबर लगते ही तत्काल मौके पर पहुंच घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती कराया गया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें