उपार्जन केंद्र में किसान से मारपीट मामले में प्रभारी मंत्री सख्त दिए कार्यवाही के निर्देश।
The minister in charge has taken a strict stance on the incident of assault on a farmer at the procurement center and has ordered action to be taken.
उमरिया।जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने किसान के साथ मारपीट मामले में सख्त रुख अपनाते हुए जिले के कलेक्टर को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं,बता दें उपार्जन केंद्र शिल्परी में किसान संजय राय के साथ वेयर हाउस के संचालक कर्ण सिंह ने मारपीट की है मामला धान की तुलाई में ली जाने वाली बेजा राशि का है जिसे देने से किसान ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई है।
देखे वीडियो -
इस मामले में किसानों का कहना है कि तुलाई, बोरी और लोडिंग के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी होती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी से मनमानी बढ़ती गई। पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से लिखित शिकायत करने और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है, जिससे उपार्जन केंद्रों की निगरानी और जवाबदेही पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें