Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य विभाग की सजगता से बची नवजात एवं प्रसूता की जान,




उमरिया ।स्वास्थ्य विभाग की सजगता एवं प्रयास से पाली के वार्ड नंबर 5 निवासी सुनीता कुशवाहा तथा नवजात की जान बचाई गई। सुनीता कुशवाहा पति सुखलाल कुशवाहा विगत 5 अप्रैल को प्रसूता प्रसव पीडा होने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में भर्ती कराया गया,सुनीता सिकल सेल वाहक रही थी, उसके पूर्व में 02 जीवित बच्चे है। तीसरे बच्चे की प्रसव के समय आज जाने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में भर्ती कराया गया था। चूंकि यह पूर्व से हाईरिस्क महिला थी। भर्ती कर जॉच करने पर इसकी हालत गंभीर थी जिसे वहॉ के स्टाफ नर्स सुशीलादास एवं आशा अल्पना तिवारी द्वारा हायर सेंटर जिला चिकित्सालय उमरिया जाने हेतु सलाह दी गई थी। किंतु प्रसूता एवं प्रसूता के परिजन द्वारा जिला चिकित्सालय उमरिया जाने से मना कर दिया गया। जिस पर बी.सी.एम. पूजा महोबिया द्वारा जानकारी डी.सी.एम एवं नोडल अधिकारी 108 श्री रोहित सिंह बघेल को  दी गई। तत्पचात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.बी. चौधरी व्दारा डी.सी.एम, बी.सी.एम एवं नर्सिग आफीसर, आशा के साथ समन्वय बनाकर हितग्राही एवं उसके परिजन से बात की तथा उन्हें प्रसूता की गंभीर स्थिति एवं उसका उपचार जिला चिकित्सालय उमरिया में ही संभव हो सकता है ऐसी समझाईस दी गई, तब जाकर परिजन के द्वारा जिला चिकित्सालय उमरिया में प्रसव कराने की सहमति प्रदान की गई। तत्पश्चात नोडल 108 श्री रोहित सिंह बघेल द्वारा तत्काल 108 की सुविधा उपलब्ध कराते हुये प्रसूता को रात 11 बजे जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया गया। दिनांक 6 अप्रैल 2025 को दोपहर 12.50 मिनट पर प्रसूता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।  दिनांक 7 अप्रैल 2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.बी. चौधरी, आर.एम.ओं, डॉ. संदीप सिंह, डी.सी.एम, रोहित सिंह, नर्सिग आफीसर मंजू उडिचार, चित्रा तिवारी, रेखा बोपचे, रोषनी सिंह, पुष्पांजलि, कविता, ममता मार्काे द्वारा प्रसव वार्ड में जाकर जच्चे बच्चे की स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। तत्पचात् दोनो स्वस्थ पाये गये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.बी. चौधरी, द्वारा प्रस्तुता को परिवार कल्याण के स्थाई साधनो के बारे मे जनकारी देकर उन्हे अपनाने हेतु परामर्ष दिया गया है ।

(ब्यूरो रिपोर्ट)


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ