Top News

कलेक्टर की तत्परता से सड़क दुर्घटना में तीन घायलों को मिला तत्परता से इलाज,जिला अस्पताल में घायलों को कराया गया भर्ती।



उमरिया।जिला मुख्यालय से होकर  धमोखर जाने वाले राजमार्ग में  दो पहिया वाहनो की आमने सामने भिड़ने से घायल हुए तीन व्यक्तियो को कलेक्टर की तत्परता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है,




बता दें उमरिया धमोखार मार्ग में रविवार की शाम उमरिया की तरफ से ताला की ओर जा रहे दो पहिया सवार सामने से आ रही बाइक से टकरा गए और इस दुर्घटना में दोनो तरफ से सवार कुल तीन लोग गंभीर घायल हुए इस दौरान कलेक्टर उमरिया धरनेंद्र कुमार जैन मानपुर से वापस लौट रहे थे तभी उनकी नजर घायलों पर पड़ी और उन्होंने गाड़ी रूकवाकर घायलों की स्थित जानी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल एंबुलेंस की व्यस्था कराई और घायलों को जिला अस्पताल रवाना किया हालांकि इस दौरान मानपुर क्षेत्र में सक्रिय मीडियाकर्मी भी घटनास्थल पर पंहुच गए थे उन्होंने भी कलेक्टर के साथ घायलों को तत्परता से अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने