Top News

साइबर सेल की सक्रियता से वापस मिले आठ लाख रुपए मूल्य के 62 गूमे मोबाइल,स्वतंत्रता दिवस को कंट्रोल रूम में एसपी ने लौटाए।



उमरिया।मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नही है आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा है जिसके बिना व्यक्ति दैनिक दिनचर्या के कार्य काफी हद तक प्रभावित होते है । किसी भी व्यक्ति के मोबाइल गुम जाने पर केवल उसका सिर्फ आर्थिक नुकसान नही होता अपितु उसके मोबाइल में सुरक्षित किये गये डाटा जैसे फोटो, डाक्यूमेंट के रूप में भी उसको नुकसान उठाना पड़ता है साथ ही प्रत्येक की अपने खोये हुये मोबाइल से कुछ हद तक लगाव या यादें जुड़ी होती है । 



इसके लिये पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमति निवेदिता नायडू नें आवेदको द्वारा गुम मोबाइल के प्रस्तुत किये जा रहे आवेदनो पर कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल उमरिया को निर्देशित किया गया । जिस पर सायबर सेल उमरिया ने प्राप्त शिकायतो पर कार्यवाही करते हुये मोबाइल खोजने के प्रयास जारी रखे है। सायबर सेल ने गुम मोबाइल के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर मोबाइल रिकवरी हेतु संबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी से साझा की जिस पर थाना के स्टाफ द्वारा कार्यवाही करते हुये मोबाइल रिकवर किया गया। सायबर सेल द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासो एवं थानो में पदस्थ शासकीय सेवको की मदद से आज दिनांक 15.08.2024 को 08 लाख रूपये की कीमत के कुल 62 मोबाइल खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाये जाने में सफलता प्राप्त हुई है 



पूर्व में दिनांक 10.11.2023 को पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन में सायबर सेल उमरिया द्वारा कार्यवाही करते हुये 150 मोबाइल खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाये गये थे, इस प्रकार अब तक पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमति निवेदिया नायडू के निर्देशन में सायबर सेल उमरिया द्वारा कुल 212 मोबाइल खोजकर आवेदको को वापस किये गये है ।उपरोक्त कार्यवाही में सायबर सेल उमरिया से प्रभारी उप निरीक्षक बृजकिशोर गर्ग, आर. संदीप सिंह व आर. आशीष तिवारी एवं थानो में पदस्थ शासकीय सेवको का विशेष योगदान रहा है ।

(ब्यूरो रिपोर्ट)



Post a Comment

और नया पुराने