Top News

IAS धरणेंद्र जैन के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से रुपयों की डिमांड,सचेत रहने की अपील।



उमरिया । एमपी के उमरिया जिले में पदस्थ कलेक्टर धरणेंद्र जैन के फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर अज्ञात लोगों को द्वारा उनके संपर्कियों से रुपए की डिमांड की जा रही है,जिला जनसंपर्क अधिकारी उमरिया के द्वारा जारी विज्ञप्ति में इस बात की पुष्टि की गई है इसके अलावा जिले सहित उनके संपर्क के लोगों से अपील की गई है वे इस फ्रॉड से सावधान रहे,बता दें साइबर अपराधियों द्वारा लगातार इस तरह के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों के साथ ठगी की जा रही है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने