Top News

बांधवगढ़ में वाटर एटीएम का हुआ शुभारंभ,पर्यटकों से लेकर कर्मचारियों को मिलेगा फायदा



बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वाटर एटीएम का शुभारंभ किया गया है सुनने में तो अटपटा लगेगा लेकिन बात सही है अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों,गाइड,जिप्सी ड्राइवर सहित मैदानी अमले के कर्मचारियों को वाटर एटीएम से पांच रुपए लीटर के मान से पानी उपलब्ध कराया जाएगा,वाटर एटीएम का शुभारंभ मंगलवार को ऐपीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ)बीएस अन्नेगेरी द्वारा किया गया है,इस दौरान पार्क के क्षेत्र संचालक,संयुक्त संचालक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।




भीषण गर्मी में मिलेगी राहत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ दर्शन के लिए देश दुनिया भर से पर्यटक भ्रमण पर आते हैं लेकिन पर्यटकों की सुविधा के विस्तार के लिहाज से पहली बार वाटर एटीएम की शुरुआत की गई है,भीषण गर्मी में बांधवगढ़ आने वाले पर्यटकों को भीषण गर्मी में गले की प्यास सस्ती कीमत में बुझाएगा

Post a Comment

और नया पुराने