Top News

जंगली सुअर के हमले से महिला घायल,मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती



उमरिया।जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोमवार को जंगली सुअर के हमले से एक महिला घायल हो गई,जिसे इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है,घटना पार्क के पनपथा बफर परिक्षेत्र के बटुराबाह बीट की है जहां सुलिया बाई निवासी बरदौन्हा तेंदू पत्ता तोड़ने जंगल गई थी वहीं झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया सुअर के हमले से महिला घायल हो गई जानकारी के बाद पार्क की टीम मौके पर पंहुची और घायल महिला को लेकर शहडोल मेडिकल कॉलेज पंहुची हैं जहां वह उपचार रत है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने