Top News

दोपहिया वाहन आमने सामने टकराने से वृद्ध घायल,जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती।



उमरिया।जिला मुख्यलय से होकर कटनी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में ग्राम भरौला के समीप दो पहिया वाहन आमने सामने टकरा गए जिसमे एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है,घटना सोमवार की सुबह की है जब पिपरिया निवासी वृद्ध चुटदाना कोल चंदिया की ओर से अपने दोपहिया वाहन से उमरिया की ओर आ रहा था ग्राम भारौला के समीप सामने से आ रहे अज्ञात दोपहिया वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए वृद्ध को ठोकर मार दी जिससे वृद्ध अपने वाहन से गिर गया वृद्ध के पैर एवं सर में गंभीर चोट आई है,गंभीर रूप से घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने