Top News

कलेक्टर के औचक निरीक्षण में नदारत मिले मानपुर बीएमओ,जांच और कार्यवाही के निर्देश।



उमरिया में औचक निरीक्षण के दौरान नदारत मिले मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के बीएमओ,अस्पताल में बिस्तरों से लेकर साफसफाई में मिली कई खामियां, बीएमओ की लापरवाही पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश।



उमरिया जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर का रविवार को कलेक्टर ने औचक निरीक्षण किया,इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य अधिकारी बीएमओ अस्पताल से नदारत मिले वहीं मौजूद लोगों ने भी बीएमओ के अस्पताल में न रहने और निजी क्लीनिक में ज्यादा समय व्यतीत करने की शिकायत दर्ज कराई,निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में सफाई और भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले बिस्तर में भी लापरवाही देखी गई जिसके बाद कलेक्टर ने बीएमओ की लापरवाही को देखते हुए मामले की जांच और कार्यवाही के निर्देश दिए हैं,इस दौरान एसडीएम कमलेश कुमार नीरज,तहसीलदार केडी पनिका पीआरओ गंजेद्रा द्विवेदी,सीईओ मानपुर आरपी त्रिपाठी मौजूद रहे।




Post a Comment

और नया पुराने