Top News

मोबाइल बैटरी ने खोला डबल मर्डर का राज,अनैतिक संबंध बने हत्या की वजह।


उमरिया में डबल मर्डर के सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा,मोबाइल की बैटरी ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे,मृत युवक युवती के बीच थे अवैध संबंध,आरोपी से कहा सुनी के बाद हुई थी हत्या की वारदात।


उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर ओपन कोल खदान के समीप बीते 13 दिसंबर को हुए एक डबल मर्डर केस की मिस्ट्री को पुलिस ने सुलझा लिया है,मामले में घटनास्थल पर मिली मोबाइल की बैटरी ने हत्या कीनिया जघन्य वारदात का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई,पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया है की मृतक और मृतिका के बीच अनैतिक संबंध थे,इस बात की जानकारी आरोपी को हो गई और आरोपी ने इस बात को सार्वजनिक करने का दबाव दोनो के ऊपर बनाया जिस पर कहा सुनी बढ़ने पर आरोपी अनिल बैगा निवासी ग्राम घुलघुली ने पत्थर से वारकर पहले युवक को मौत के घाट उतार दिया और बाद में उसने युवती को भी मारने के बाद दोनो के शव को अरहर के खेत के भीतर फेंककर फरार हो गया हालांकि इस पूरी घटना को अंजाम देते समय आरोपी के मोबाइल की बैटरी घटनस्थल पर छूट गया जिसके बाद पुलिस ने बैटरी की फोरेंसिक और साइबर से जांच कराई जिसके बाद पुलिस को आरोपी को पकड़ने में आसानी हो गई।

Post a Comment

और नया पुराने