Top News

जिले में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक,06 माह के मासूम को किया लहूलुहान,जिला अस्पताल में भर्ती

जिले में बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक,06 माह के मासूम को किया लहूलुहान,जिला अस्पताल में भर्ती।

Stray dog menace increases in the district, 6-month-old child mauled to death, admitted to district hospital




उमरिया।कोतवाली थाना के बिलासपुर चौकी अंतर्गत हर्रवाह बिलासपुर निवासी 6 माह के मासूम आर्यन कोल को आवारा कुत्ते ने निशाना बनाया और लहूलुहान कर दिया है,।बताया जा रहा है कि मासूम अपने घर के आंगन में खेल रहा था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और उसने मासूम पर हमला कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया।घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई, जिसके माध्यम से बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों द्वारा आर्यन का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में आक्रोश है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने