Top News

मतदान दिवस का समस्त श्रेणी के कामगारो को सवैतनिक अवकाश अनिवार्यतः प्रदान करें - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

 

उमरिया  .। विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन हेतु 89 बांधवगढ़ एवं 90 मानपुर में मतदान 17 नवंबर को होना है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुध्देश कुमार वैद्य ने जिले के सभी कारखानो के अधिभोगीगणो प्रबंधकों तथा दुकान, व्यवसायियो, कारोबारियो, वाणिज्यिक स्थापनाओ के नियोजक तथा प्रबंधको औद्योगिक उपक्रम या अन्य स्थापना के प्रबंधको को निर्देशित किया गया है कि 17 नवंबर को कार्यरत सभी कामगारो को आगामी विधानसभा निर्वाचन में मताधिकार का उपयोग सुविधाजनक एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने की दृष्टि से लोक प्रतिनिधित्व के प्रावधान का परिपालन सुनिश्चित करते हुए मतदान दिवस का समस्त  श्रेणी के कामगारों को सवैतनिक अवकाश अनिवार्य प्रदान करेगे । 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने