Top News

विधायक ने चरण पादुका योजना के तहत तेंदूपत्ता संग्राहको को वितरित किए जूता, चप्पल, साड़ी, छाता , पानी की बॉटल

 


उमरिया .बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक षिवनारायण सिंह ने मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के तहत ग्राम पंचायत बंधवाटोला में जूता चप्पल पानी बोतल छाता साड़ी वितरित की । इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच पति महेंद्र सिंह मनोज सिंह, गणेश, सस्तरा रेंज के रेंजर कोष्टी, डिप्टी रेंजर संतोष तिवारी, जनप्रतिनिधि सहित कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

          विधायक बांधवगढ ने कहा कि विभिन्न प्रकार की योजनाओ को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जमीन स्तर पर उतारकर गरीब के घर तक चौपाल लगा लगाकर योजना का लाभ देने का काम कर रही है ।  प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि में वृध्दि करते हुए अक्टूबर माह से 1250 रूपये की जा रही है । इसी तरह अन्य  विभिन्न हितग्राहियों मूलक योजनाओं का संचालन कर ग्रामीणों की तस्वीर एवं तकदीर बदलने का कार्य किया जा रहा है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने