Top News

परिवीक्षाधीन भा.प्र.से. के अधिकारियों का जिले में मप्र दर्शन, सह अध्ययन कार्यक्रम

 

उमरिया । अपर कलेक्टंर के सी बोपचे ने बताया कि आर.सी.व्ही. पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी म०प्र० भोपाल के निर्देशानुसार सीधी भर्ती 2022 बैच के परिवीक्षाधीन भा.प्र.से. के अधिकारियों के इस जिले में म.प्र. दर्शन/सह अध्ययन कार्यक्रम 8 जुलाई 2023 से 10 जुलाई 2023 तक आयोजित किया गया है। दल 8 जुलाई  को अनूपपुर से जिला उमरिया के लिये प्रस्थान कर रात्रि विश्राम उमरिया विश्राम गृह में करेंगे तथा 9 एवं 10 जुलाई 2023 को बांधवगढ़ राष्ट्रीय बाघ अभ्यारण्य का प्रबंधन, वन राजस्व, खनिज एवं पुलिस के मध्य समन्वय एवं वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन का अध्ययन करेंगे।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने