Top News

10 जुलाई को खातें में आयेगी दूसरी किस्त

 हर गांव-हर वार्ड में होगे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम

उमरिया .मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 10 जुलाई को लाडली बहनाओं के खाते में एक-एक हजार रूपये की दूसरी किस्त आयेगी।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन के दौरान प्रदेश की लगभग सवा करोड बहनों के बैंक खातों में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान किया जायेगा। इस अवसर पर लाडली बहना सेना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने के लिए शपथ भी दिलाई जायेगी।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने