Top News

जनसुनवाई में नरवार निवासी दुर्गी बाई का नाम तत्काल पात्रता पर्ची से जोड़ा गया

 

उमरिया . साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले भर से आए लोगों की समस्यायें सुनने के साथ ही कलेक्टर डा0 कृष्ण देव त्रिपाठी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देष देकर समस्याओं का निराकरण भी कराया गया। ग्राम नरवार पोस्ट जरहा से आई दुर्गी बाई यादव ने पात्रता पर्ची में नाम नही जुड़ने की शिकायत दर्ज कराई गई । कलेक्टर ने निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा तत्काल दुर्गी बाई का नाम पात्रता पर्ची से जुड़वाया गया।  मानपुर नौगवां निवासी कृष्ण दास पटेल ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने, घंघरी से आई सुरजिया बैगा ने नक्सा तरमीम कराने, छतैनी से आए कमल सिंह ने जमीन पर कब्जा दर्ज करानें सेमरिया से आए रामजी यादव ने सरकारी जमीन से रास्ता खुलवाने , करकेली से आए राजेंन्द्र चतुर्वेदी ने ठेकेदार की सहमति से कार्य करने पर पंप आपरेटर के कार्य की मजदूरी का ठेकेदार से भुगतान करानें, मिठाईलाल ग्राम पाली तहसील चंदिया ने सीमांकन करानें , रंछी बाई ग्राम मझगवां ने पति की मृत्यु पर संबल योजना का लाभ दिलाने तथा सुंदर यादव ग्राम कुड़ार ने बिजली बिल अधिक आने संबंधित शिकायत दर्ज कराई । जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी , अपर कलेक्टर के सी बोपचे , एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल, डिप्टी कलेक्टर टी आर नाग, मीनांक्षी इंगले ने जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

(अंजनी राय की रिपोर्ट।)

Post a Comment

और नया पुराने