Top News

मुख्यमंत्री किसान ब्याज ऋण माफी योजना से किसानों का बढ़ा आत्म सम्मान

 

जिले के 4649 किसानों को 1118 करोड़ रूपये की ब्याज ऋण माफी का लाभ मिला 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के 13383 किसानों को 6 करोड 18 लाख की दावा राशि मिलेगी 

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जिले के किसानों के खातों में 2 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई 

उमरिया  ।  मुख्यमंत्री किसान ब्याज ऋण माफी योजना से किसानों का आत्म सम्मान बढ़ा है। अब  वे किसान जो ब्याज की अदायगी नही करने कारण सहकारी समितियों से डिफाल्टर घोषित कर दिए गए थे, उन्हे सहकारी समितियों से खाद एवं बीज साख पर उपलब्ध नही हो पा रहा था , उन सभी किसानों को खाद , बीज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में लगातार निर्णय लेकर उनकी आय दोगुना करने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण , किसान क्रेडिट कार्ड, सिंचाई रकबे का विस्तार, उत्पादित अनाज का समर्थन मूल्य पर उत्पादन , मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों के खातों में वर्ष में 10 हजार रूपये का अनुदान दिया जा रहा है। खेती की लागत को कम करने हेतु तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने हेतु जैविक खेती , प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस आशय के विचार बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक षिवनारायण सिंह ने आज जिला मुख्यालय उमरिया स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किसानो को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। विधायक ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति छांदाकला में भी आयोजित किसान ब्याज ऋण माफी कार्यक्रम में किसानों को ब्याज ऋण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए । कार्यक्रम स्थल में राजगढ़ जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनने एवं देखने की व्यवस्था की गई थी। उपस्थित जनों द्वारा केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान का लाईव उदबोधन देखा एवं सुना गया। इस अवसर प्रदेश के किसानों के खाते में मुख्यमंत्री कृषि ब्याब माफी योजना के तहत 2123 करोड़ रूपये एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 2933 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए गए।  

 इस अवसर पर उप संचालक कृषि खेलावन डेहरिया, सहायक आयुक्त सहकारिता , नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक ओपी मिश्रा, जनपद सदस्य मानपुर माया सिंह, जनप्रतिनिधि धनुषधारी सिंह, देवेंद्र तिवारी, दिवाकर सिंह, पंकज तिवारी, अनुराग शुक्ला सहित किसान उपस्थित रहे। 

जिले के 4649 किसानों को 1118 करोड़ रूपये की ब्याज ऋण माफी का लाभ मिला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले के 13383 किसानों को 6 करोड 18 लाख की दावा राशि मिलेगी । मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना जिले के किसानों के खातों में 2 हजार रूपये की राषि अंतरित की गई । इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा मानपुर के 68 किसानों को, पाली के 21 किसानों तथा करकेली के 37 किसानों को आठ-आठ किलो की सोयाबीन की किट का वितरण किया गया। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने