एमपी में शिवराज के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार,राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का दावा,उमरिया में अल्प प्रवास पर पंहुचे थेकैलाश विजयवर्गीय।
उमरिया।मध्यप्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पांचवी बार भाजपा की सरकार बनेगी,पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को उमरिया हवाई पट्टी में अल्पप्रवासस के दौरान यह दावा किया है,बता दें विजयराघवगढ़ में चल रहे धर्म संवाद एवं रामकथा में हिस्सा लेने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एमपी के मंत्री तुलसी सिलावट के साथ पंहुचे थे जहां उन्होंने मीडिया से बात चीत में कहा है कि भाजपा पांचवी बार दो तिहाई बहुमत जीतकर सरकार बनाएगी।
बता दें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को निजी विमान से इंदौर से चलकर हवाई पट्टी उमारिया पंहुचे थे जहां पार्टी के जिला महामंत्री दीपक छत्तवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनुषधारी सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया है,उमरिया हवाई पट्टी में अल्प विश्राम के बाद कैलाश विजयवर्गीय हेलीकॉप्टर से विजयराघवगढ़ के लिए रवाना हो गए।
ब्यूरो रिपोर्ट।
एक टिप्पणी भेजें