माफिया, महिला आपराधों पर जीरों टारलेंस तथा अनुसूचित जाति, जन जाति वर्ग के विरूद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही होगी
डीजीपी ने शहडोल जोन के जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा की
उमरिया। प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना ने उमरिया जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में शहडोल पुलिस जोन के तीनों जिलों उमरिया, अनूपपुर, शहडोल के कानून व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा में कानून व्यवस्था तथा अपराधों पर की जाने वाली कार्यवाही संतोष जनक पाई गई। डीजीपी ने मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार माफियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करनें, महिला अपराधों पर जीरों टारलेंस की नीति का पालन करनें , अनुसूचित जाति, जन जाति वर्ग के विरूद्ध अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश पुलिस अधीक्षकों को दिए। उन्होंनें साईबर अपराधों से आम जनता को जागरूक कराने तथा साईबर अपराधों को रोकने हेतु कार्यवाही करनें , नशाखोरी के विरूद्ध नशा मुक्ति अभियान चलानें तथा नशा के कार्य में लगे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में एडीजी शहडोल जोन डी सी सागर, पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद सिन्हां, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जितेन्द्र सिंह पवार उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें