उमरिया . संचालनालय आयुष मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन में भारत सरकार के प्रोटोकाल अनुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून 2023 को उमरिया जिले की समस्त आयुष औषधालय एवं हेल्थ एवं वेलनेश सेंटर, अखडार, चिल्हारी,रोहनिया , रहठा, बल्हौड़ , रायपुर,चेचरिया, जरहा,कौडिया सलैया, बिलासपुर, निगहरी एवं ऐतिहासिक स्थल सीतागढ़ी मढ़ी में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ.आर.के.सिंह जिला आयुष अधिकारी द्वारा सभी विभागों एवं समूहों तथा जन सामान्य से अपील की है कि योगाभ्यास कार्यक्रम 21 जून 2023 हेतु निःशुल्क रजिस्ट्रेशन स्वयं या आयुष विभाग की सस्थाओ में जाकर निःशुल्क करा सकते है । रजिस्ट्रेशन हेतु लिंक https://yogmahotsavmp.in/ साथ साथ ही 21 जून 2023 को अधिनस्त संस्थाओं में प्रातः 6.30 पहुंच कर योग महा कुंभ में भाग ले।
(अंजनी राय की रिपोर्ट)
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें