Top News

कलेक्टर डा के डी त्रिपाठी का 18 जुलाई को होगा दिल्ली में सम्मान

 

उमरिया- भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार व्दारा उमरिया जिले के कलेक्टर डा के डी त्रिपाठी को भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से आगामी 18  जुलाई को सम्मानित करेगा, माननीय राष्ट्रपति व्दारा 18  जुलाई को विज्ञान भवन में सम्मानित किया जायेगा, इसके लिए आमंत्रण प्राप्त हो चुका है, यह सम्मान भू अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजटलाइजेशन एवं मार्डनाइजेशन करने पर दिया जा रहा हैकलेक्टर डा के डी त्रिपाठी को 17 जुलाई को सम्मानित करने हेतु दिल्ली आमंत्रित किया गया है, माननीय राष्ट्रपति व्दारा 18 जुलाई को यह सम्मान प्रदान किया जायेगा

यह सम्मान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना के बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया जा रहा है.

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने