Top News

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पात्र हितग्राहियों के पंजीयन हेतु जिले में विशेष अभियान

एस डी मानपुर ने पंजीयन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

उमरिया -जिले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उनका पंजीयन कराने हेतु कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसी पात्र महिलायें जिन्होंने अभी तक किन्हीं कारणों से पंजीयन नहीं कराया है, उन्हें चिन्हित कर शासकीय अमले को उनके घरों में भेजकर सूचित करने तथा पंजीयन केन्द्रों में लाकर पंजीयन कराने की कार्रवाही की जा रही है। राजस्व अधिकारी केन्द्रों का भ्रमण कर मानीटरिंग कर रहे हैं। एस डीएम मानपुर कमलेश पुरी ने पंजीयन केन्द्रों करोदीटोला, समरकोइनी, कटौती, हमरा आदि का औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

(अंजनी राय की रिपोर्ट।)

Post a Comment

और नया पुराने