Top News

30 अप्रैल रविवार को भी ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किए जान हेतु शिविर आयोजित किए जाएगे - कलेक्टर

  

उमरिया। कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि शासकीय अवकाष को दृष्टिगत रखते हुए रविवार 30 अप्रैल को पोर्टल बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थें । उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत आवेदनो की ऑनलाईन प्रविष्टि की अंतिम तिथि 30 अप्रैल होने के कारण 30 अप्रैल रविवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना पोर्टल पर ऑनलाईन प्रविष्टि की जाएगी। उन्होने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद , नगर परिषदो  से कहा है कि 30 अप्रैल रविवार को ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किए जाने हेतु आयोजित शिविरों को जारी रखा जाए। 

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने