Top News

उप स्वास्थ्य केंद्र महरोई में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा

 


उमरिया -कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने करकेली जनपद पंचायत अंतर्गत संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र महरोई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी पूर्णिमा बोपचे से जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र  में संचालित ओपीडी , वहां उपलब्ध दवाएं तथा पैथालॉजी सुविधा की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी एएनएम एवं सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को ऐसे लोगो की सूची दी जाए जिनके आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बनें है। कलेक्टर ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी नौ ग्रामों में फायलेरिया अभियान तथा दस्तक अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। प्रत्येक व्यक्ति को फायलेरिया की खुराक खिलाई जाए। 

 निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा आर के मेहरा , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भरत सिंह राजपूत, सीईओ जनपद पंचायत करकेली के के रैकवार, सीडीपीओ सुनेंद्र सदाफल सहित सुभाष सेन, बीपीएम , डीपीएम, एएनएम उपस्थित रहीं। सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी पूर्णिमा बोपचे ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र महरोई अंतर्गत 227 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया है। केंद्र में तीन एएनएम तथा तीन आषा कार्यकर्ता कार्यरत है। इस क्षेत्र में एक अति कुपोषित तथा 8 कुपोषित बच्चे दर्ज है, जिनका उपचार किया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों की पैथालॉजी जांच एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। आवष्यकता पड़ने पर टेली मेडिसिन तकनीक का उपयोग किया जाता है।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने