Top News

हैण्डपंप खराब होने पर कॉल सेंटर के नंबर 07653-222295 पर दर्ज कराएं शिकायत

 कलेक्टर ने एकल एवं सामूहिक नल जल योजनाओं को तेजी से पूरा करनें के दिए निर्देश

उमरिया।ग्रीष्म काल में आम जन को पेयजल संकट का सामना नही करना पड़े . इसी उद्देश्य से कलेक्टर डा कृष्ण देव त्रिपाठी ने जिले में संचालित एवं निर्माणाधीन एकल तथा सामूहिक नल जल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण करनें के निर्देश दिए। जिले में सामूहिक नल जल योजना के तहत मानपुर, सामूहिक नल जल योजना, बल्हौड़ सामूहिक नल जल योजना, करनपुरा सामूहिक नल जल योजना तथा इंदवार सामूहिक नल जल योजना का कार्य प्रगति में है। करकेली जनपद पंचायत में आकाशकोट सामूहिक नल जल योजना की शीघ्र ही प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर निर्माण एजेंसी का संधारण राज्य स्तर से हो जाएगा। इसी तरह जिले में एकल नल जल योजना के तहत 303 परियोजनाएं स्वीकृत होनी है जिनमें से 276 परियोजनाओं के डीपीआर स्वीकृत है। 27 परियोजनाओं के डीपीआर तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजे गये है। 

कलेक्टर ने सभी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रति सप्ताह हर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की जाए तथा निर्माण एजेंसी को समय पर काम पूरा करने के लिए निर्देशित किया जाए। आपनें कहा कि ग्रीष्म काल में हैण्डपंपों का संधारण समय पर किया जाए जिससे आम जन को पेयजल संकट का सामना नही करना पड़े। इसके लिए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय कार्यालय में कॉल सेंटर बनाया गया है जिसका नंबर 07653-222295 है। यह संेटर सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित रहता है। प्राप्त शिकायतों का पंजीयन कर संबंधित अमले तक षिकायतें पहुचाई जाती है जिससे समस्यां का निराकरण हो सके। 

 कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय एच एस धुर्वे ने बताया कि जिले में कुल हैण्डपंपों की संख्या 9391 है। जिनमें से 9159 हैण्डपंप चालू है तथा 232 हैण्डपंप बंद है। आपनें जिले में चालू एकल नल जल योजनाओं के प्रगति की भी जानकारी दी। बैठक में वनमण्डलाधिकारी मोहित सूद, जीएम जल जीवन मिषन, सहायक यंत्री मैकेनिकल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के उपयंत्री एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।

(अंजनी राय की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने