Top News

सीईओ जिला पंचायत ने आठ पंचायत सचिवों को किया निलंबित

 

उमरिया- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी ने आठ ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को आवास का कार्य पूर्ण नही करनें , कारण बताओं नोटिस का जवाब संतोष जनक प्रस्तुत नही करनें पर मप्र पंचायत सेवा अनुषासन एवं अपील नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिन पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है उनमें दयाराम तिवारी  पंचायत सचिव प्रशा0 ग्राम पंचायत चितराव जनपद पंचायत मानपुर, नारेंद्र शुक्ला पंचायत सचिव प्रशा0 ग्राम पंचायत असोढ़ जनपद पंचायत मानपुर, धीरज मिश्रा पंचायत सचिव प्रशा0 ग्राम पंचायत लखनौटी जनपद पंचायत मानपुर, श्रवण कुमार द्विवेदी पंचायत सचिव प्रशा0 ग्राम पंचायत कुशमहा जनपद मानपुर, राम शरण निगम पंचायत सचिव प्रषा0 ग्राम पंचायत भमरहा जनपद पंचायत मानपुर, शेख नजीर पंचायत सचिव प्रषा0 ग्राम पंचायत बड़छड़ जनपद पंचायत मानपुर, हेतराम चतुर्वेदी पंचायत सचिव प्रषा0 ग्राम पंचायत बल्हौड़ जनपद पंचायत मानपुर एवं संतोष चतुर्वेदी पंचायत सचिव प्रशा0 ग्राम पंचायत अमरपुर शामिल है, जिनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मानपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। 

(आज राय कि रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने